स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव पर

खड़गे की जनसभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम

खड़गे की जनसभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम
  • सांसद हंडोरे बोले- राहुल पर एफआईआर नहीं, असली दोषियों पर हो कार्रवाई

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हुई जनसभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने का मामला फिर गरमा गया है। शनिवार को महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य चंद्रकांत हंडोरे हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ सीओ हल्द्वानी से मुलाकात की और एसएसपी नैनीताल के नाम पत्र सौंपकर कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों एवं संगठनों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
पत्र में हंडोरे ने कहा कि जनसभा के बाद कुछ असामाजिक तत्वों और संगठनों ने मैदान का कथित ‘शुद्धिकरण’ किया, जो छुआछूत की मानसिकता से प्रेरित कृत्य है। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद-17 तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्र में कहा गया कि मामले को संसद में उठाए जाने पर जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन 27 दिन से अधिक समय बाद भी कथित दोषियों के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई। वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को कांग्रेस ने एकतरफा कार्रवाई बताया। हंडोरे ने मांग की कि एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। कार्रवाई न होने पर एससी/एसटी सांसदों द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन देने की चेतावनी भी दी गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें