स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

बाइक पर पुलिस का स्टीकर जरूरी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से परहेज

बाइक पर पुलिस का स्टीकर जरूरी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से परहेज

गुरुग्राम। शहर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर ट्रैफिक पुलिस आम लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। रोजाना अनेक वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं और जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बाइक पर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के घूम रहे पुलिसकर्मी का चालान शायद ही काटा गया हो। ना तो वह किसी सीसीटीवी कैमरे की नजर में आया और ना ही ट्रैफिक पुलिस की नजर उस पर पड़ा।
ट्रैफिक नियमों के अनुसार एक अप्रैल 2019 के बाद बिके सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। इसके उल्लंघन पर 500 से 5000 रुपये तक का जुर्माना है। गुरुग्राम पुलिस भी बिना एचएसआरपी वाहनों के खूब चालान करती है। शहर में सोहना चौक से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बाइक पर जा रहे पुलिसकर्मी पर किसी की नजर नहीं पड़ी। पुलिसकर्मी ने पैंट और जूते तो ड्रेस वाले पहने थे, लेकिन शर्ट सफेद रंग की पहन रखी थी। गुरुग्राम में ही पंजीकृत हीरो होंडा सप्लेंडर बाइक की पीछे की नंबर प्लेट पर बीच में पुलिस के कलर लाल और नीले रंग में प्लेट पुतवा रखी थी और पेंट से नंबर लिखवा रखा था। यानी ट्रैफिक के नियम के अनुसार नंबर प्लेट नहीं थी। लाल बत्ती पर खड़े लोग भी आपस में यह चर्चा करते नजर आए कि नियम सिर्फ आम जनता के लिए है। इनका चालान कोई नहीं काटता। जब आम आदमी से नियमों का पालन करवाया जा रहा है और हजारों रुपये का चालान काटा जा रहा हैं और पुलिसकर्मी खुद नियम क्यों तोड़ रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें