स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

पुलिस के बच्चों ने शिक्षा के मैदान में गाड़े झंडे, 90% से अधिक अंक वाले ‘सुपर स्टूडेंट्स’ सम्मानित

पुलिस के बच्चों ने शिक्षा के मैदान में गाड़े झंडे, 90% से अधिक अंक वाले ‘सुपर स्टूडेंट्स’ सम्मानित
  • अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन,वामा सारथी की अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह और डीजीपी राजीव कृष्ण ने बांटे पुरस्कार

लखनऊ। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ऑडिटोरियम में पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।समारोह में वामा सारथी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की जमकर सराहना की।

सार्थक और अनिमेष ने बढ़ाया पुलिस परिवार का मान

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सार्थक कुमार (पुत्र सर्वदमन कुमार, ओपी) तथा अनिमेष राय (पुत्र चंदन राय, आरक्षी चालक) मुख्य रूप से शामिल रहे। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों से पुलिस परिवार का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी

समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थी आगे चलकर समाज और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें