स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट एसएसपी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस का पैदल मार्च

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट एसएसपी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस का पैदल मार्च

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट, एसएसपी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस का पैदल मार्च
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद जुमे की नमाज के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी समेत पुलिस विभाग के आला अफसर स्वयं विभिन्न स्थानों पर घूम घूमकर माहौल का जायजा लिया। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, ड्रोन सर्विलांस एवं पुलिस गश्त होती दिखी।
सहारनपुर। जुमे की नमाज से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जामा मस्जिद और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इसके बाद नमाज के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की ।  पूर्व में चिन्हित अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट पर नियमानुसार कार्रवाई एवं आवश्यकतानुसार टेकडाउन कराया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है।
जुमे की नमाज एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु  प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल, पीएसी एवं अर्धसैनिक बल के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों के आसपास भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नागरिकों, व्यापारियों से संवाद कर शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। अफवाहों पर ध्यान न देने व सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री न फैलाने के लिए जागरूक किया गया।
शांतिपूर्ण ढंग अदा हुई जुमे की नमाज
बेहट। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई और मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। मस्जिदों के आसपास ड्रोन और कैमरों से निगरानी की गई। नगर सहित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।उपजिलाधिकारी विकास कुमार पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव, तहसीलदार देवेंद्र प्रजापति, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीक्षित ने पुलिस बल के साथ नगर बेहट व गांवों में पैदल गश्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान स्टाफ के साथ मस्जिदों के बाहर प्रशासन का सहयोग करते नजर आए और शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें