स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों के लिए सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन किट रवाना

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों के लिए सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन किट रवाना

10 हजार परिवारों तक पहुंचेगी राहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर विधायक डॉ. नीरज बोरा और ओएसडी केपी सिंह की मौजूदगी में रवाना हुए सामग्री वाहन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से राशन वितरण अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) केपी सिंह की मौजूदगी में महर्षि विद्या मंदिर से राशन किट से लदे हुए सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया गया। राशन किट अक्षय पात्र फाउंडेशन ने उपलब्ध कराई गई हैं। उल्लेखनीय है कि रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने पिछले दिनों फैजुल्लागंज में दौरा किये जाने के उपरांत यहां के 10 हजार परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। 

इसी घोषणा के क्रम में आज न्यू दाउदनगर, वैष्णवीपुरम, पीली कॉलोनी, दुर्गापुरी, नंदपुरम, कृष्ण लोक सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित कॉलोनियों में राशन किट का वितरण किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इस कठिन समय में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। राशन किट में आटा, चावल, अरहर की दाल, सरसों का तेल, चीनी, अचार, मसाला, आलू, नमक,प्याज समेत अन्य कई आवश्यक सामग्री शामिल है। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। 

इसके लिए हमारे कार्यकर्तासेवा भाव से जुटेहुए है। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्पष्ट मानना है कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता करना और उनके साथ मजबूती से खड़े रहना हमारा दायित्व है। जनसेवा और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ राहत कार्य लगातार जारी हैं। राहत सामग्री रवाना किए जाने के अवसर पर रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारीकेपी सिंह, विनोद बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद रश्मि सिंह, प्रदीप शुक्ला, अंकुश बाजपेयी, विजय सिंह, राम शरण सिंह, सुनील सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, लवकेश सिंह, अनुराग साहू, प्रवीन गर्ग, श्रेया निगम, सौरभ मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, पुनीत शुक्ला सतीश वर्मा एवं सौरभ मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें