स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

जलभराव से त्रस्त गीता विहार के लोगों ने लगाई सीएम से गुहार

जलभराव से त्रस्त गीता विहार के लोगों ने लगाई सीएम से गुहार

 पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढ़रमऊ स्थित नगर निगम जोन-आठ के अंतर्गत आने वाली गीता विहार कॉलोनी में जलभराव की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बरसात के दिनों में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कॉलोनी की सड़कों और घरों में पानी भरने से नाराज निवासियों ने अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब छह महीने पहले कॉलोनी में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन निर्माण एजेंसी ने उसे अधूरा ही छोड़ दिया।

नाले को मुख्य नाले से जोड़ा ही नहीं गया, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। निवासियों ने बताया कि थोड़ी सी भी बारिश होने पर कॉलोनी में घुटनों तक पानी भर जाता है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री इस मामले का संज्ञान लेकर अधूरे नाले को जल्द से जल्द मुख्य नाले से जुड़वाएं ताकि कॉलोनी को जलभराव की स्थायी समस्या से मुक्ति मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें