गीतों की स्वरांजलि से लता मंगेशकर का नमन

पीलीभीत। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से उनका नमन किया। आकांक्षा सिंह को लता मंगेशकर स्मृति अवॉर्ड से नवाजा गया। गौरव अग्रवाल और अलका मालपानी को परफॉर्मेंस ऑफ़ द इविनिंग का पुरस्कार दिया गया।
शहर के एक मैरिज हॉल में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आगाज नन्ही कलाकार अन्वी शाह की सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ उपेंद्रनाथ मिश्रा ने लता जी की यशस्वी जीवन पर प्रकाश डाला। कृपा दीक्षित, क्षितिज सक्सेना राजेश सक्सेना ने आजा तेरी याद आई, नबी अंसारी ने यही है तमन्ना तेरे दर के सामने, रजनी अग्रवाल ने परदेसिया यह सच है पिया, डॉ आदित्य पांडे ने छू लेने दो नाजुक होठों को, डॉ भरत कंचन इरा कंचन ने मेरे प्यार की उम्र हो इतनी सनम, अभ्रांत सिंह ने अब मुझे रात दिन, रनजीत कौर सैहमी ने आओ हुजूर तुमको, गौरव अग्रवाल ने मेरी सांसों में बसा है, डॉक्टर नेहा शर्मा अमित कात्यान ने कोयल क्यों गाए, डॉ प्रदीप कुमार सक्सेना ने गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, अलका मालपानी ने प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से, निखिल अग्रवाल ने तुम जो मिल गए हो, मंजू सिंह ने दमा दमा मस्त कलंदर, डॉ शुचि गुप्ता संदीप सिंह एल आई सीने कुछ कहता है यह सावन, गोविंद कपूर ने ओ मेरी ओ मेरी ओ मेरी शर्मिली, डॉक्टर नीलिमा शर्मा ने जब चली ठंडी हवा, वसीम खान ने मोहम्मद रफी का मेडले, वर्षा सक्सेना और डॉक्टर प्रफुल्ल नारायण सक्सेना ने आया सावन झूम के, संदीप सिंह ने याद आ रहा है तेरा प्यार, पावनी गुप्ता समृद्धि सक्सेना ने मन क्यों बहका रे बहका, डॉक्टर अक्षत पांडे ने मैं निकला गड्डी ले के, श्वेता और डॉक्टर संजय गुप्ता ने एक रास्ता है जिंदगी, नवीन बाहरी ने जिंदगी आ रहा हूं मैं, अजीत वाजपेई ने पुकारता चला हूं मैं, डॉक्टर दीपा मिश्रा डॉक्टर अनिल मिश्रा ने आज रपट जाए तो हमें ना उठइओ, अनीता चौधरी ने लता मंगेशकर का मेडले और आकांक्षा सिंह ने मोह से छल किया जा गीत प्रस्तुत किया। मधु कुमार और अमिताभ अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। आकांक्षा सिंह को लता मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया जबकि गौरव अग्रवाल अलका मालपानी को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द इविनिंग का पुरस्कार दिया गया। टाइटल गीत गाने पर संदीप सिंह और शुचि गुप्ता को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। आशीष अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ श्रोता का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आदित्य पांडे ने किया। आभार सेक्रेट्री गोविंद कपूर ने जताया। आकाश सिन्हा और धर्मेंद्र निमरानी की ओर से सभी कलाकारों को तोहफे दिए गए। कार्यक्रम के दौरान के क काटकर लता मंगेशकर का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ महेश चंद्रा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। क्लब की ओर से उन्हें भी स्मृति चिह्न दिया गया। रवि शर्मा की ओर से महिला बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, डॉ के एन तिवारी, डॉ रश्मि प्रकाश, डॉ परविंदर सिंह सहमी, डॉ ममता सक्सेना, अजय कुमार एडवोकेट, डॉ उमेश वाष्र्णेय, डॉ ऋचा वार्ष्णेय, डॉ शालिनी त्रिपाठी, डॉक्टर आस्था कंचन, सुषमा अग्रवाल, पुष्पा सिंह, सपना पांडे, राजीव मालपानी, आशीष अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, संजय बंसल, मधु गुप्ता, संदीप सक्सेना, मुरली अग्रवाल, विभा उपाध्याय, देवेंद्र कन्हैया, पंकज अग्रवाल , सदफ खान, डॉक्टर डीएन शर्मा, कुमकुम अग्रवाल, रीना अग्रवाल, मधु गुप्ता सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे।



