स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

गुरुग्राम को डूबने से नहीं बचा पा रही ट्रिपल इंजन की सरकार: पंकज डावर

गुरुग्राम को डूबने से नहीं बचा पा रही ट्रिपल इंजन की सरकार: पंकज डावर

गुरुग्राम। पायनियर समाचार सेवा। शहर में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव और जाम को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डूबते गुडग़ांव को डूबने से बचाने में ट्रिपल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। हर साल ना डूबने देने के दावे सिर्फ दावे ही होते हैं, हकीकत में शहर डूबता ही है।

पंकज डावर ने कहा कि जनता को घरों पर रहने की अपील करने की बजाय ऐसी सुविधा सरकार दे कि हर व्यक्ति अपना काम बिना परेशानी के कर सके। इसके लिए सरकार को अफसरों की जवाबदेही तय करनी होगी। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी हालात खराब हैं तो अफसरों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। पंकज डावर ने कहा कि गुडग़ांव प्रदेश में सबसे अधिक टैक्स देने वाला शहर है, इसे डूबने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। हर मानसून में शहर डूबता है, नुकसान होता है। मॉनसून खत्म होने के साथ ही शहर के डूबने का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। उन्होंने सवाल किया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी हर साल नेशनल हाइवे, सरकारी हॉस्पिटल और कॉलोनियों में पानी क्यों भर जाता है। ड्रेनेज सिस्टम, पंपिंग स्टेशन और नालों की सफाई के नाम पर खर्च हुए बजट का हिसाब कौन देगा। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव व की जनता के टैक्स का पैसा विकास पर लग रहा है या विनाश पर, इसका जवाब सरकार को देना होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें