स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी की प्रदेशवासियों को खास ‘पाती’, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी की प्रदेशवासियों को खास ‘पाती’, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष ‘पाती’ जारी कर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने का संदेश दिया। अपने भावनात्मक संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण को मानव जीवन के लिए बेहद आवश्यक बताया।

सीएम योगी ने कहा कि शहरों से गौरैया, मैना और जुगनू जैसे जीवों का धीरे-धीरे गायब होना चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और विकास समय की आवश्यकता हैं, लेकिन इसके साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

सनातन परंपरा में हर जीव का है विशेष महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में प्रत्येक जीव-जंतु को सृष्टि का अभिन्न हिस्सा माना गया है। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के नेतृत्व में रावण के विरुद्ध हुए युद्ध में वानरों के साथ-साथ एक छोटी गिलहरी ने भी अपनी भूमिका निभाई थी। यह संदेश देता है कि प्रकृति का हर जीव पर्यावरण और जीवन चक्र का महत्वपूर्ण अंग है।

वन्यजीव संरक्षण में मिली सफलता

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किए गए संरक्षण प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में बाघ, तेंदुए और सारस जैसे वन्यजीवों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा प्रदेश की 13 आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) को रामसर साइट की सूची में शामिल किया जा चुका है, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

युवाओं से की विशेष अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रकृति को करीब से समझने और उसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपने अनुभवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को समाज के साथ साझा करें, ताकि प्रकृति संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें