स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अर्पित के दम पर लखीमपुर फाइनल में, रौनित की अर्धशतकीय पारी से उन्नाव को पहली जीत

अर्पित के दम पर लखीमपुर फाइनल में, रौनित की अर्धशतकीय पारी से उन्नाव को पहली जीत
  • डा. रामाश्रय सिंह स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। डा. रामाश्रय सिंह स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लखीमपुर ने अर्पित गौर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में रौनित सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से उत्तरी उन्नाव ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। रन औसत और अंकों के आधार पर लखनऊ की टीम भी फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला लखीमपुर से होगा।

पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ (प्रयागराज) की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बनाए। फरहान ने 32 और सत्यम तिवारी ने 28 रन का योगदान दिया। लखीमपुर की ओर से अर्पित गौर ने तीन तथा हर्षित गौर ने दो विकेट हासिल किए।149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर ने आदित्य राय के अर्धशतक की बदौलत 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्पित गौर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में एकलव्य क्लब लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। आदित्य दयाल शर्मा ने 47 और मोहम्मद रेहान ने 25 रन बनाए। उन्नाव की ओर से अमोघ मध्यान और आशुतोष गिरि ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तरी उन्नाव की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज की। रौनित सिंह ने 54, संदीप गिल ने 31 और अरमान यादव ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लखनऊ की ओर से मोहम्मद रेहान ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि राजवीर सिंह ने तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए।

उन्नाव के रौनित सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। हालांकि रन औसत और अंकों के आधार पर लखनऊ की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।आयोजन सचिव ए.के. सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल मैच लखीमपुर और लखनऊ के बीच होगा।

पहले मैच का शुभारंभ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से गले मिलकर स्वदेशी शैली में परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्षा अनिता जायसवाल भी उपस्थित रहीं।दूसरे मैच का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती रितु खरे ने किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर सिंह, योगाचार्य कृष्णावतार गुप्ता, पूर्व विशेष सचिव दिनेश चंद्र, राजन मिश्रा, इंजीनियर प्रकाश चंद्र तथा सुनील सिंह तोमर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें