स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

अब गांवों में ही होगी दिल की जांच, 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी शुरू

अब गांवों में ही होगी दिल की जांच, 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी शुरू

-बीके अस्पताल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करेंगे ईसीजी रिपोर्ट
-अब तक ग्रामीण इलाकों मेंं 495 जांचों में 24 रिपोर्ट में मिली गड़बड़ी

कविता। फरीदाबाद
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब हृदय की जांच के लिए बीके अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र पर ही मरीज की ईसीजी जांच की जाएगी और उसकी डिजिटल तस्वीर व संबंधित आंकड़े देहरादून स्थित कृत्रिम मेधा आधारित कमांड सेंटर भेजे जाएंगे। वहां हृदय रोग विशेषज्ञ रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को भेजेंगे। इससे ग्रामीण मरीजों को शुरुआती स्तर पर ही हृदय संबंधी परेशानी की जानकारी मिल सकेगी और जरूरत पड़ने पर समय रहते बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टेली ईसीजी टैब आधारित मशीन है। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच होने के बाद रिपोर्ट विशेषज्ञों तक पहुंचती है। विशेषज्ञों की राय के आधार पर स्थानीय चिकित्सक मरीज को आगे के उपचार की सलाह देते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को मिलेगा, जहां हृदय रोग विशेषज्ञ तक पहुंचना आसान नहीं है।

495 जांच, 24 रिपोर्ट में गड़बड़ी
जिले में अब तक 495 टेली ईसीजी जांच की जा चुकी हैं। इनमें से 24 रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई गई है। विभाग का कहना है कि विशेषज्ञों की निगरानी में रिपोर्ट तैयार होने से हृदय संबंधी गंभीर समस्या की समय रहते पहचान में मदद मिलेगी। यदि किसी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को ईसीजी की रिपोर्ट समझने में कठिनाई होती है, तो विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर मरीज को उचित चिकित्सकीय सलाह दी जा सकती है।

मोबाइल में भी सुरक्षित रहेगी रिपोर्ट
टेली ईसीजी की डिजिटल तस्वीर और जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल फोन पर भी भेजी जा सकती है। इससे मरीज अपनी रिपोर्ट सुरक्षित रख सकेगा और आवश्यकता पड़ने पर किसी अन्य चिकित्सक को भी दिखा सकेगा। मरीज का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहने से उपचार के दौरान भी सुविधा होगी।

इन केंद्रों पर सुविधा शुरू
टेली ईसीजी की सुविधा बीके अस्पताल की आपातकालीन सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौराली, तिगांव, खेड़ीकलां और पाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा, दयालपुर, धौज, मोहना, पल्ला, अनंगपुर, एफआरयू-1 सेक्टर-30, एफआरयू-2 सेक्टर-3 तथा सामान्य अस्पताल बल्लभगढ़ में शुरू की गई है। सहायक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज बजाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से टेली ईसीजी शुरू की गई है। इससे ईसीजी के लिए बीके अस्पताल पर निर्भरता कम होगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाती है और मरीज का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें