स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूदिल्ली हाईकोर्ट ने यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से किया इनकारफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूदिल्ली हाईकोर्ट ने यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से किया इनकारफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

पीजी, गेस्ट हाउस में क्षमता से अधिक लोगों को रखने पर भेजे नोटिस

पीजी, गेस्ट हाउस में क्षमता से अधिक लोगों को रखने पर भेजे नोटिस

छोटे प्लॉट पर छह मंजिला इमारत बनाने वालों पर भी नजर

गुरुग्राम। दिल्ली में सत्य निकेतन पीजी की इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे की आंच गुरुग्राम तक पहुंच गई है। गुरुग्राम में हजारों युवा और नौकरी करने वाले लोग पीजी और गेस्ट हाउस में रहते हैं। अनेक गेस्ट हाउस के छोटे-छोटे प्लॉट्स पर छह मंजिला बने होने की सूचना है। साथ ही क्षमता से अधिक लोगों को पीजी व गेस्ट हाउस में रखा जा रहा है। सूचना है कि यहां दो हजार से अधिक पीजी, गेस्ट हाउस बिना लाइसेंस के ही चलाए जा रहे हैं। इस मामले में उन्हें नोटिस भेजे गए हैं।

जिला फायर विभाग ने हाल में सुरक्षा ऑडिट किया। इस दौरान जो जानकारियां, जो तस्वीर सामने आई, उससे विभाग के अधिकारी भी सहम से गए। फायर विभाग की जांच में 350 पीजी, गेस्ट हाउस में फायर सेफ्टी की कमी नजर आई। वहां पर ना तो फायर सिलेंडर काम करने की हालत में थे और ना ही वहां पर पानी की कोई खास व्यवस्था नजर आई। फायर अधिकारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक सेक्टर-10, सेक्टर-15, सेक्टर-17, सेक्टर-46,   डीएलएफ, चकरपुर, डीएलएफ यू ब्लॉक, सेक्टर-46, डूंडाहेड़ा, सुखराली समेत कई इलाकों में पीजी व गेस्ट हाउस का बड़ा कारोबार है। लोगों ने कई-कई मंजिला पीजी, गेस्ट हाउस बना रखे हैं। लेबर के लिए भी लोगों ने कमरे बना रखे हैं। इन सब स्थानों पर सुरक्षा उपायों का भारी संकट है। पैसा खर्च ना हो, इसलिए अनेक पीजी, गेस्ट हाउस को नियमों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। पीजी, गेस्ट हाउस में क्षमता से तीन गुणा तक लोगों को रखा जा रहा है। फायर अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी डिफॉल्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी पीजी, गेस्ट हाउस की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच में जो कमी सामने आई है, उन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
——————————————————

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें