स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

घर से हो सकने वाले काम के लिए दफ्तर आने की जरूरत नहीं: दीपक मैनी

घर से हो सकने वाले काम के लिए दफ्तर आने की जरूरत नहीं: दीपक मैनी
  • ऐसा होता है तो सडक़ों पर वाहनों का दबाव भी होगा कम
  • प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने सरकार से स्थायी कार्ययोजना बनाने की मांग की

गुरुग्राम। बारिश के दौरान जलभराव और सर्दियों में बढऩे वाले वायु प्रदूषण से लोगों को राहत देने के लिए गुरुग्राम में घर से काम करने की व्यवस्था को मंजूरी दी जानी चाहिए। जिन कर्मचारियों का काम घर से आसानी से हो सकता है, उन्हें खराब मौसम और अधिक प्रदूषण वाले दिनों में दफ्तर आने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को एक स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर इसे लागू करना चाहिए। यह कहना है प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन दीपक मैनी का।

दीपक मैनी ने कहा कि गुरुग्राम में बारिश के दौरान कई सडक़ों पर जलभराव हो जाता है। इससे यातायात की रफ्तार कम होने के साथ कई जगह लंबा जाम लग जाता है। सर्दियों में वायु प्रदूषण बढऩे पर भी बड़ी संख्या में लोगों के सडक़ पर आने-जाने से वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण को और बढ़ाता है। ऐसे में घर से काम की व्यवस्था दोनों स्थितियों में राहत दे सकती है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बड़ी संख्या में सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं, सलाहकार सेवाओं और अन्य दफ्तरों में ऐसा काम होता है, जिसे कर्मचारी घर से भी कर सकते हैं।

प्रशासन इन संस्थानों की पहचान कर ऐसी व्यवस्था तैयार कर सकता है कि बारिश या वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने पर कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जाए। घर से काम करने की व्यवस्था लागू होने से सुबह और शाम के व्यस्त समय में सडक़ों पर निजी कारों, टैक्सियों और अन्य वाहनों की संख्या कम हो सकती है। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या में कमी आएगी। साथ ही वाहनों से निकलने वाले धुएं में कमी आने से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

दीपक मैनी ने कहा कि प्रशासन को केवल प्रदूषण बढऩे के बाद आदेश जारी करने के बजाय पहले से कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। इसमें वायु गुणवत्ता, बारिश, जलभराव और मौसम की स्थिति के आधार पर घर से काम की व्यवस्था लागू करने के स्पष्ट नियम तय किए जाएं। इससे कंपनियों और कर्मचारियों को अंतिम समय में निर्णय लेने की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे बड़े औद्योगिक और कारोबारी शहर में यह व्यवस्था लोगों को राहत देने के साथ यातायात और प्रदूषण दोनों को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें