स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट से नौ खिलाड़ियों ने बढ़ाया यूपी का मान

कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट से नौ खिलाड़ियों ने बढ़ाया यूपी का मान

लखनऊ,पायनियर, समाचार सेवा। उत्तर प्रदेश के नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवान (दक्षिण कोरिया) से जारी ब्लैक बेल्ट प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो एग्जामिनर एवं मास्टर डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

डॉ. सैयद रफत ने अपने संबोधन में कहा कि कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट ताइक्वांडो खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी योग्यता का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में अधिराज सिंह, माही यादव, वैशान्वी रंजन, अभिमुदय तिवारी, आरुष कश्यप, युवराज सिंह, अंश कनौजिया और वान्या शर्मा शामिल रहे।

वहीं अबरार को ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर मोहम्मद नदीम, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित डिम्मी तिवारी तथा वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक तौकीर अली सहित अनेक खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें