स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएम1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और बाबू गिरफ्तारअस्पताल से नवजात बच्चे के चोरी का खुलासाचोरी के 6 शातिर गिरफ्तार ,लाखों का माल बरामदसलमान के एशियाई खेलों में कांस्य जीतने से अमेठी में जश्नछात्रों ने कल्पनाओं को पेंटिंग्स के माध्यम से उकेराविभिन्न कम्पनियों में 400 युवाओं का चयनगत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगहस्वच्छता एवं नशामुक्ति पखवाड़े का शुभारंभअविवाहित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दीटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएम1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और बाबू गिरफ्तारअस्पताल से नवजात बच्चे के चोरी का खुलासाचोरी के 6 शातिर गिरफ्तार ,लाखों का माल बरामदसलमान के एशियाई खेलों में कांस्य जीतने से अमेठी में जश्नछात्रों ने कल्पनाओं को पेंटिंग्स के माध्यम से उकेराविभिन्न कम्पनियों में 400 युवाओं का चयनगत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगहस्वच्छता एवं नशामुक्ति पखवाड़े का शुभारंभअविवाहित युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,कोहराम

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,कोहराम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहिंडर में बुधवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम अहिंडर निवासी सीताराम उर्फ गोलू की पत्नी नीलम (24) बुधवार को घर के अंदर एक कोठरी में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी सास राजेश्वरी ने कोठरी में जाकर देखा तो नीलम छत में लगी बल्ली के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।

यह देखकर सास के होश उड़ गए। उसने तत्काल बेटे सीताराम समेत पुलिस को घटना की सूचना दी। पति के मुताबिक नीलम का विवाह छह माह पूर्व 12 फरवरी को अतरौली थाना क्षेत्र के सुआगढ़ गांव निवासी नीलम से हुआ था। नीलम का पति पुणे में एक होटल में कारीगर का काम करता है। घटना के समय वह वहीं मौजूद था। सीताराम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे फोन पर पत्नी से बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उसने पत्नी को बताया था कि अगले महीने की तीन तारीख को वह घर वापस आएगा। इसके बाद दोनों सोने चले गए।

सुबह उसे पत्नी के फांसी लगाने की सूचना मिली। इस संबंध में रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणनायक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें