स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

यूपी में मंत्रियों के प्रभारी जिलों की नई सूची जारी, चुनावी तैयारियों को मिली रफ्तार

यूपी में मंत्रियों के प्रभारी जिलों की नई सूची जारी, चुनावी तैयारियों को मिली रफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विकास कार्यों की निगरानी तेज करने के उद्देश्य से मंत्रियों के प्रभारी जिलों की नई सूची जारी कर दी है। कुल 60 मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मुख्यमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व को किसी एक जिले का प्रभार न देकर पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बड़े फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। नई सूची जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तय समय से पहले तेज होने वाली हैं।

नई व्यवस्था के तहत महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और फिरोजाबाद की जिम्मेदारी मिली है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह झांसी और फर्रुखाबाद की निगरानी करेंगे, जबकि धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद और रामपुर का प्रभार सौंपा गया है।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को मिर्जापुर और चित्रकूट जैसे महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी देकर उनके राजनीतिक महत्व को और बढ़ाया गया है। अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर, जबकि राकेश सचान को रायबरेली और कन्नौज का प्रभारी बनाया गया है।

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर और भदोही की जिम्मेदारी दी गई है। योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर नगर, आशीष पटेल को गोंडा, संजय निषाद को कानपुर देहात और ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दारा सिंह चौहान को कुशीनगर और श्रावस्ती की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सुनील कुमार शर्मा को सहारनपुर, अनिल कुमार को मुरादाबाद, भूपेंद्र चौधरी को आगरा और कासगंज तथा मनोज पांडेय को सीतापुर जिले का प्रभार दिया गया है।

राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को भी रणनीतिक और संवेदनशील जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, रवींद्र जायसवाल को गाजीपुर और संदीप सिंह को मथुरा का प्रभारी बनाया गया है। गुलाब देवी को अमरोहा, गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर और धर्मवीर प्रजापति को मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी और मंत्री असीम अरुण को हरदोई और मेरठ का प्रभार मिला है, जबकि जेपीएस राठौर को संभल और बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दयाशंकर सिंह को देवरिया और मऊ, नरेंद्र कुमार कश्यप को शाहजहांपुर, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा और बहराइच तथा अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को बलिया और महराजगंज की जिम्मेदारी दी गई है। अजीत सिंह पाल को फतेहपुर और सोमेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर का प्रभार सौंपा गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रियों के प्रभार जिलों में किया गया यह बदलाव प्रशासनिक निगरानी के साथ-साथ आगामी चुनावी रणनीति का भी अहम हिस्सा हो सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें