स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

बीसलपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

बीसलपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

बीसलपुर- पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बीसलपुर नगर इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को उत्साह, गरिमा और संगठनात्मक एकजुटता के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने नवगठित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए वीरेंद्र अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को नगर महामंत्री, मनोज गोयल को नगर महामंत्री (संगठन), नितिन भारद्वाज को नगर युवा अध्यक्ष, प्रखर गुप्ता को युवा महामंत्री, संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रियंका अग्रवाल को युवा कोषाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल को युवा वरिष्ठ मंत्री, शाहिद खान, गौरव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल और सचिन अग्रवाल को युवा मंत्री, धीरज गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिषेक पाठक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप वर्मा, फरहान हुसैन और मोहम्मद रिजवान ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों के अधिकारों की मजबूत आवाज़ है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, उनके सम्मान की रक्षा और उनके हितों के लिए प्रभावी संघर्ष करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा व्यापारी समाज को एकजुट रखने की अपील की।

समारोह में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री नितिन अग्रवाल, जिला संरक्षक संजीव मोहन अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवगठित टीम का जोरदार स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, व्यापारी हितों की रक्षा करने तथा आपसी समन्वय, विश्वास और एकता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे समारोह में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें