स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

महिला आयोग की नई कार्ययोजना तैयार, 13 जिलों में उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी

महिला आयोग की नई कार्ययोजना तैयार, 13 जिलों में उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम बोर्ड बैठक में महिला सुरक्षा, अधिकार संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हुई बैठक में प्रदेश के सभी 13 जिलों में आयोग की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में आयोग के बढ़ते कार्यभार को देखते हुए 10 नए पद सृजित करने, आयोग के सदस्यगण के मानदेय में यथोचित वृद्धि तथा स्वच्छता कर्मी के वेतन में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया। उपाध्यक्षों को जनपदवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। ऐश्वर्या रावत को पौड़ी, टिहरी व रुद्रप्रयाग, चंद्रकला तिवारी को उत्तरकाशी व चमोली तथा शायरा बानो को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों की महिलाओं तक न्याय एवं सहायता पहुंचाना आयोग की प्राथमिकता है। उपाध्यक्ष और सदस्य अपने निर्धारित जिलों में नियमित जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण, महिला जागरूकता और विधिक परामर्श से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगी। बैठक में महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध, नारी निकेतन और विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें