मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

नवनीत सहगल, केएम खान और ज्ञानेंद्र पांडेय इलेवन ने जीत से किया आगाज

स्व. कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट  लखनऊ, पायनियर, खेल संवाददाता। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन (सीएएल) के तत्वावधान में खेले जा रहे स्व. कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में शनिवार को नवनीत सहगल इलेवन, केएम खान इलेवन और ज्ञानेंद्र पांडेय इलेवन…

साझा करें WhatsAppFacebookX
नवनीत सहगल, केएम खान और ज्ञानेंद्र पांडेय इलेवन ने जीत से किया आगाज
प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य नमन तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
  • स्व. कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

 लखनऊ, पायनियर, खेल संवाददाता। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन (सीएएल) के तत्वावधान में खेले जा रहे स्व. कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में शनिवार को नवनीत सहगल इलेवन, केएम खान इलेवन और ज्ञानेंद्र पांडेय इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य नमन तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

नवनीत सहगल इलेवन ने अभिजीत सिन्हा इलेवन को 9 विकेट से हराया

एसएमआर मैदान पर खेले गए मुकाबले में मैन ऑफ द मैच हर्ष वर्धन पंत के ऑलराउंड प्रदर्शन और 63 रनों की शानदार पारी की बदौलत नवनीत सहगल इलेवन ने अभिजीत सिन्हा इलेवन को 9 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत सिन्हा इलेवन ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से अनमोल रत्नानी ने 22 रनों का योगदान दिया।जवाब में नवनीत सहगल इलेवन ने रनित कपूर के नाबाद 48 और हर्ष वर्धन पंत के 63 रनों की बदौलत मात्र 24.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की।

केएम खान इलेवन की जीत में चमके विराज, संयम और आदर्श

ब्लेज विलो मैदान पर खेले गए मुकाबले में मैन ऑफ द मैच विराज पाल के नाबाद 80 रनों तथा संयम उपाध्याय और आदर्श पटेल की प्रभावी गेंदबाजी की बदौलत केएम खान इलेवन ने विनय मोहन इलेवन को 9 विकेट से शिकस्त दी।पहले बल्लेबाजी करते हुए विनय मोहन इलेवन की टीम 28.3 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। मोहम्मद हम्माद फैसल ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। केएम खान इलेवन की ओर से संयम उपाध्याय और आदर्श पटेल ने 3-3 विकेट हासिल किए।167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केएम खान इलेवन ने 26.3 ओवर में एक विकेट पर 167 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। विराज पाल ने 89 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जबकि विश्वंक राजपूत ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया।

विराट साहनी के तूफानी शतक से ज्ञानेंद्र पांडेय इलेवन 172 रन से विजयी

यश साहनी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कप्तान और मैन ऑफ द मैच विराट साहनी के 55 गेंदों पर 137 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत ज्ञानेंद्र पांडेय इलेवन ने विराज सागर इलेवन को 172 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञानेंद्र पांडेय इलेवन ने 28.1 ओवर में 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विराट साहनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी राज सागर इलेवन की टीम विवान शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 18.2 ओवर में मात्र 84 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य पी. सिंह ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। विवान शर्मा ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read :  केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकॉर्डों की झड़ी

लेखक

Editorial Pioneer

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा” “हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ, The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

लेखक की सभी खबरें →