स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

टावर ऑफ जस्टिस में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

टावर ऑफ जस्टिस में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

-ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम नरेंद्र सुरा के दिशा-निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे को सरल बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है, जो 12 सितंबर 2026 तक कार्यरत रहेगी।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे को सरल बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। नागरिक परिवहन ई-चालान पोर्टल पर जाकर अपने चालान की जानकारी एवं स्थिति देख सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित व्यक्ति अपना पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन के सभी दस्तावेजों की एक-एक प्रति लेकर टावर ऑफ जस्टिस के ग्राउंड फ्लोर पर एस्केलेटर के पास स्थापित हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क पर तैनात सहायता कर्मियों द्वारा संबंधित व्यक्ति को उसके मामले एवं रोल नंबर (आर.ओ. नंबर) की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हेल्प डेस्क पर सितंबर 2022 तक के चालानों की जानकारी उपलब्ध है और यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है। यदि किसी व्यक्ति को अपने चालान की पूर्व जानकारी नहीं है, तो वह केवल वाहन नंबर लेकर भी हेल्प डेस्क पर आ सकता है, जहां उसे चालान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्राप्त जानकारी के आधार पर आवेदक संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर न्यायाधीश के समक्ष अपनी दरखास्त प्रस्तुत कर सकता है, ताकि उसके ट्रैफिक चालान का नियमानुसार निपटारा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम के दूरभाष नंबर 0124-2221501 पर संपर्क किया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें