स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नंदा देवी मंदिर कुमाऊं की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र

नंदा देवी मंदिर कुमाऊं की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र

निर्मल उप्रेती
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 16 सितंबर से शुरू होने वाला यह मेला सात दिनों तक चलेगा। करीब दो सौ साल पुराने इस मेले की शुरूआत चंदवंशीय शासनकाल से मानी जाती है। देवभूमि की अधिष्ठात्री देवी मां नंदा और सुनंदा को समर्पित इस मेले की अपनी अनूठी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं। यहां केले की खाम यानी शाखाओं से मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाता है। नंदाष्टमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद दशमी के दिन मां नंदा-सुनंदा की डोली नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक अल्मोड़ा पहुंचते हैं। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सजावट से लेकर तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक नंदा देवी और नंदा देवी मेला

नंदा देवी मंदिर कुमाऊं की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है। अल्मोड़ा का नंदा देवी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कुमाऊं की लोक-संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक जीवन का प्रमुख उत्सव है। नंदा देवी कुमाऊ चंद वंश की कुलदेवी माना जाता है और ‘नंदा’ शब्द का संबंध समृद्धि से जोड़ा जाता है। अल्मोड़ा के नंदा देवी मंदिर का निर्माण चंद राजाओं के समय हुआ था। तत्कालीन शासक द्योत चंद ने नंदा का मंदिर बनवाया था। अल्मोड़ा का नंदा देवी मेला इन दिनों अल्मोड़ा का वातावरण धार्मिक उत्साह और लोक-सांस्कृतिक रंगों से भर जाता है नंदा देवी को कुमाऊं की लोक-आस्था, समृद्धि और मातृशक्ति का प्रतीक माना जाता है। मेले के माध्यम से लोग देवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं तथा सदियों पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं। नंदा देवी की पूजा केवल मंदिर तक सीमित नहीं है; नंदा देवी कुमाऊँ के लोकगीतों और लोक-संस्कृति में भी महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें