स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

नाले में मिला 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

नाले में मिला 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित मारुति शोरूम के सामने शुक्रवार दोपहर नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे 112 नंबर पर नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विकासनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाले में शव होने की पुष्टि की।

इसके बाद शव को बाहर निकालने के लिए इंदिरानगर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। इंदिरानगर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एसीपी  गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

हालांकि, देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक के हुलिए और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवक नाले में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि युवक की गतिविधियों और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। विकासनगर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें