स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
दिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीदिल्ली में महिला सुरक्षा में बड़ी पहल: सड़कों पर उतरेंगी महिला पुलिसकर्मी, थमेगी अपराधों की रफ्तारअचानक हुआ फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका, परिवार बचा पर पालतू कुत्ते की मौतडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणसारनाथ को यूनेस्को का दर्जा मिलने से जापान में यूपी के बौद्ध सर्किट को मिलेगी विशिष्ट पहचान30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षणदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीदिल्ली में महिला सुरक्षा में बड़ी पहल: सड़कों पर उतरेंगी महिला पुलिसकर्मी, थमेगी अपराधों की रफ्तारअचानक हुआ फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका, परिवार बचा पर पालतू कुत्ते की मौतडीएम ने विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सकरी बनकटवा में वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षणसारनाथ को यूनेस्को का दर्जा मिलने से जापान में यूपी के बौद्ध सर्किट को मिलेगी विशिष्ट पहचान30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षण

53 फीसदी से अधिक ने छोड़ी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा

53 फीसदी से अधिक ने छोड़ी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा

गाजियाबाद। जिले में कड़ी निगरानी के बीच रविवार को आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान आधे से ज्यादा अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 46.05 फीसदी उपस्थित रहे, जबकि 53.5 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से किया गया। जिला स्तर पर जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग ने परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। परीक्षा के लिए जिले में कुल 22 केंद्र बनाए गए, जहां रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे की पाली में परीक्षा कराई गई। जिले में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 9,672 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था।

इसमें से 4,454 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 5,218 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह परीक्षा देने वालों का प्रतिशत 46.05 फीसदी रहा। वहीं, 53.5 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए। हर केंद्र पर बाह्य निरीक्षकों के अलावा दूसरे अधिकारी भी तैनात रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों की भी मौजूदगी रही। सघन तलाशी और आईडी कार्ड तथा प्रवेश पत्र की जांच कर ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। वहीं, बैग, बोतल, घड़ी तथा अन्य सभी गैरजरूरी वस्तुएं बाहर ही रखवा ली गईं।

यूपी से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न रहे कठिनः परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक परीक्षा का स्तर मध्यम रहा। समय प्रबंधन के साथ आसानी से पेपर पूरा हो गया। सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में परीक्षा देने वाले राज सारस्वत ने बताया कि पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का था। नेगेटिव मार्किंग भी थी। इसलिए जिन प्रश्नों को लेकर थोड़ी उलझन थी उन्हें छोड़ना बेहतर समझा। यासिर सैफी, अभिनव कुमार ने बताया कि पेपर में कंप्यूटर तथा तकनीक से संबंधित प्रश्न मध्यम स्तर के थे, जबकि उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का स्तर थोड़ा कठिन था। भारतीय राज व्यवस्था, इतिहास, भूगोल आदि के प्रश्न सामान्य रहे।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें