मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

मोनफोर्ड स्कूल ने जीता 22वां अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट

लखनऊ। 22वें अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का फाइनल मुकाबला मोनफोर्ड स्कूल और सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकाबले का फैसला टाइब्रेकर से हुआ, जिसमें मोनफोर्ड स्कूल ने 4-3…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मोनफोर्ड स्कूल ने जीता 22वां अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट
मोनफोर्ड स्कूल ने जीता 22वां अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट

लखनऊ। 22वें अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का फाइनल मुकाबला मोनफोर्ड स्कूल और सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकाबले का फैसला टाइब्रेकर से हुआ, जिसमें मोनफोर्ड स्कूल ने 4-3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

मुकाबले में मोनफोर्ड स्कूल की ओर से अगस्त्य ने 25वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सिटी इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार वापसी की और तेजश कश्यप ने बराबरी का गोल दागकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें मोनफोर्ड स्कूल ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4-3 से बाजी मारी।

खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरे मुकाबले में जोरदार संघर्ष किया और अंत तक मुकाबला रोमांचक बना रहा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।