स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देशहल्द्वानी में भारतीय सेना-स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का पांच दिवसीय मेगा कैंपसीएम योगी ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानितबीजेपी की बौखलाहट बता रही है कि 2027 में कांग्रेस की वापसी तय : यशपाल आर्यदिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गईपुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरसांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026भू-अभिलेख मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देशहल्द्वानी में भारतीय सेना-स्पार्क मिंडा फाउंडेशन का पांच दिवसीय मेगा कैंपसीएम योगी ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानितबीजेपी की बौखलाहट बता रही है कि 2027 में कांग्रेस की वापसी तय : यशपाल आर्यदिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गईपुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

मोहन बागान ने आठ साल बाद जीती कलकत्ता लीग, 31वीं बार बना चैंपियन

मोहन बागान ने आठ साल बाद जीती कलकत्ता लीग, 31वीं बार बना चैंपियन
मोहन बागान ने आठ साल बाद जीती कलकत्ता लीग, 31वीं बार बना चैंपियन

बारासात (पश्चिम बंगाल)। मोहन बागान ने शनिवार को यहां बारासात स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-2 से हराकर कलकत्ता फुटबॉल लीग (सीएफएल) प्रीमियर डिविजन का खिताब अपने नाम किया जो उसकी 31वां लीग ट्रॉफी है। मोहन बागान ने 2018 के बाद पहली बार यह ट्रॉफी जीती है। 59वें मिनट में गोलकीपर दीपप्रभात घोष को लाल कार्ड मिलने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मोहन बागान ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। टीम एक समय 1-2 से पिछड़ रही थी।भारत के मिडफील्डर सहल अब्दुल समद ने वापसी की नींव रखी और 26वें तथा 70वें मिनट में हेडर से दो गोल दागे।मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से लालरेमसांगा फनाई ने 42वें मिनट में और महितोष रॉय ने 63वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी।पिछले दो सत्र ईस्ट बंगाल के लिए खेलने वाले युवा फॉरवर्ड सायन बनर्जी ने 74वें मिनट में विजयी गोल दागकर मोहन बागान की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।इस जीत के बाद मोहन बागान के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया जिससे प्रतिष्ठित स्थानीय लीग में टीम का आठ साल से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म हो गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें