स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ अम्मान (जॉर्डन) में होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिता 20 से 31 अगस्त  तक आयोजित होगी, जिसमें भारतीय टीम एशिया की युवा टीमों के बीच अपनी चुनौती पेश करेगी।
मो. तौहीद को इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक पावना फाउंडेशन, अलीगढ़ में आयोजित किया गया, जहां खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।मो. तौहीद वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भारतीय यूथ टीम के कोच की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षकों को भी राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
अम्मान में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम का लक्ष्य मजबूत प्रदर्शन करते हुए एशियाई स्तर पर अपनी स्थिति बेहतर करना होगा। राष्ट्रीय शिविर के दौरान टीम ने तकनीक, फिटनेस, रणनीति और आपसी तालमेल पर विशेष काम किया है। मो. तौहीद की इस उपलब्धि पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास, कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और सचिव डॉ. तेजराज सिंह सहित उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें