स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

मोदी ने 9/11 हमले के पीड़ितों को किया याद

मोदी ने 9/11 हमले के पीड़ितों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में हुए भयावह 9/11 आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी पर हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत लोगों की जान ली है और इसका खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ भारत का संकल्प अडिग है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में उन परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, जिनकी जिंदगी 11 सितंबर 2001 के भयावह हमलों से हमेशा के लिए बदल गई। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जारी सभी प्रयासों के प्रति भारत की एकजुटता भी व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कई दशकों से सीमापार आतंकवाद का पीड़ित रहा है और इसी कारण वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा भले ही लगातार नए रूप ले रहा हो, लेकिन भारत सभी प्रकार और स्वरूपों के आतंकवाद का विरोध करता रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें