स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

स्टेडियम में आकार ले रहीं आधुनिक खेल सुविधाएं

स्टेडियम में आकार ले रहीं आधुनिक खेल सुविधाएं
-20.70 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर तेजी से चल रहा काम, भारोत्तोलन हॉल-वॉलीबॉल कोर्ट के साथ बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। स्टेडियम में भारोत्तोलन हॉल और वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण के साथ बैडमिंटन हॉल का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके अलावा एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक भी तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने स्टेडियम पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मौके पर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और काम को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि स्टेडियम में विभिन्न खेल सुविधाओं को विकसित करने पर 20.70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, इकाई सहारनपुर की ओर से करीब 8.15 करोड़ रुपये की लागत से भारोत्तोलन हॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत बैडमिंटन हॉल का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है। वहीं करीब 12.56 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण जारी है। ट्रैक तैयार होने के बाद एथलेटिक्स खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम के साथ थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट टीम भी निरीक्षण कर रही है। इससे निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन की निगरानी की जा रही है। राज्य मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर के युवाओं और खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराने की है। स्टेडियम में तैयार हो रही आधुनिक सुविधाओं से खिलाड़ियों को अपने अभ्यास और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जिले की प्रतिभाएं जिला स्तर से आगे बढ़कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी। नई खेल सुविधाएं जिले के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें