स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

एसओजी टीम बनकर कॉमर्शियल आफिस पर बदमाशों का धावा

एसओजी टीम बनकर कॉमर्शियल आफिस पर बदमाशों का धावा
  • पिस्टल की नोंक पर 8 लाख नकदी समेत लाखों के जेवर और मोबाइल लूटे

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गोरापड़ाव में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एसओजी टीम बनकर एक आॅफिस में धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन, अंगूठियां और 12 मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित एक आफिस में बुधवार रात कुछ लोग मौजूद थे। इसी दौरान कार से करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाश पहुंचे। खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताकर उन्होंने आफिस में प्रवेश किया और अंदर मौजूद लोगों पर तमंचे तानकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने आफिस में रखी करीब आठ लाख रुपये की नकदी कब्जे में ले ली। उन्होंने लोगों से सोने की अंगूठियां और दो चेन भी उतरवा लीं। वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को न मिल सके, इसके लिए बदमाश करीब 12 मोबाइल फोन भी लूट ले गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों के भागने के रास्तों और पहचान से जुड़े सुराग जुटा रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें