स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानी

कमीशनखोरी के आरोपों पर घिरे मंत्री खजान दास भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, योजनाओं में गड़बड़ी के लगाए आरोप

कमीशनखोरी के आरोपों पर घिरे मंत्री खजान दास भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, योजनाओं में गड़बड़ी के लगाए आरोप

देहरादून। चकराता विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए संचालित योजनाओं में लाभार्थी चयन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री खजान दास के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन कर योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों के चयन पर गंभीर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि योजनाओं में कथित तौर पर 15 से 20 प्रतिशत कमीशनखोरी के चलते कांग्रेस से जुड़े लोगों को करीब 80 प्रतिशत काम दिए जा रहे हैं, जबकि पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा सूची को स्थगित करने की मांग करते हुए धरना दिया और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

वहीं, लगाए गए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कड़ा पलटवार किया। मंत्री ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाया गया एक भी आरोप साबित हो जाता है तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। मंत्री ने इसी दौरान आत्महत्या तक करने की बात कही।मंत्री के इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। एक ओर प्रदर्शनकारी योजनाओं के लाभार्थी चयन और कथित कमीशनखोरी की जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं मंत्री ने आरोपों को गलत बताते हुए उन्हें साबित करने की चुनौती दी है।

फिलहाल विवाद का केंद्र अनुसूचित जाति-जनजाति योजनाओं के लाभार्थी चयन और कार्य आवंटन की प्रक्रिया बनी हुई है। आरोपों की वास्तविकता और चयन प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता हुई है या नहीं, यह संबंधित अभिलेखों और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

रिपोर्ट – सोनू उनियाल 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें