स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानी

महापौर ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के वार्ड नंबर 51 एवं 53 का किया निरीक्षण

महापौर ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के वार्ड नंबर 51 एवं 53 का किया निरीक्षण

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के अंतर्गत सोमवार को उत्तर पश्चिम क्षेत्र के वार्ड नंबर 51 एवं 53 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स पर स्थापित किए जा रहे कॉम्पेक्टरो के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। महापौर प्रवेश वाही ने बाहरी रिंग रोड पर स्थित काली माता मंदिर के पास लगे कूड़े के ढेर को देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय ये हाल है तो आम दिनों में यहां कैसी सफाई व्यवस्था रहती होगी। महापौर ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं कन्सेशनियर पर भारी जुर्माना लगाने के आदेश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मंदिर में भंडारा आयोजित करने के पश्चात सफाई का विशेष ध्यान रखे या फिर दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को सफाई के संबंध में निवेदन करें। महापौर ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड स्तर पर कूड़ा प्रबंधन को मजबूत करने, समयबद्ध तरीके से कचरे का निस्तारण सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निरंतर जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। प्रवेश वाही ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के वार्ड नंबर-51 में स्थित सफेदा वाला पार्क के निकट स्थित निर्माणाधीन कॉम्पेक्टर का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने ई और एफ ब्लॉक प्रशांत विहार का निरीक्षण किया और वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सड़क पर स्थित अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें