स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

296 सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण पर महापौर ने दी बधाई

296 सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण पर महापौर ने दी बधाई

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने वर्षों से सेवाएं दे रहे 296 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। महापौर प्रवेश वाही ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कर्मचारियों को बधाई दी और इसे उनके सम्मान, सुरक्षा एवं स्थायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नियमित किए गए कर्मचारियों में 1 अप्रैल 1998 से 31 मार्च 2000 के बीच कार्यरत 160 कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2006 से तथा 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2002 के बीच कार्यरत 136 कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2008 से नियमितीकरण का लाभ दिया गया है। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। निगम कर्मचारियों के कल्याण और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण से कर्मचारियों और उनके परिवारों को भविष्य में अधिक सुरक्षा एवं स्थायित्व मिलेगा। पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम में भाजपा के नेतृत्व में कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें