स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

देहरादून के पलटन बाजार में भीषण अग्निकांड, साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों का सामान जलकर राख

देहरादून के पलटन बाजार में भीषण अग्निकांड, साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों का सामान जलकर राख

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त और ऐतिहासिक पलटन बाजार में बुधवार को एक साड़ी एवं लहंगा शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार पलटन बाजार स्थित गांधी संस शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सबसे पहले दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए तीन अतिरिक्त गाड़ियों को भी बुलाया गया। चार दमकल वाहनों की संयुक्त कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।
पलटन बाजार देहरादून का सबसे पुराना, बड़ा और व्यस्त बाजार माना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजार बजट-फ्रेंडली शॉपिंग, स्थानीय हस्तशिल्प, स्ट्रीट फूड और फैशनेबल कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। राहत की बात यह रही कि आग व्यस्त समय में नहीं लगी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।”10 बजे पुलिस को पलटन बाजार में एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। जन हानि नहीं हुई हैं।”

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें