स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

जहरीला पदार्थ खाने से राजगीर मिस्त्री की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से राजगीर मिस्त्री की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरोजनीनगर के पिपरसण्ड स्थित हुल्लीखेड़ा निवासी सोहनलाल गौतम (42) अपनी पत्नी सोनी के अलावा तीन बेटों सचिन, शिवा, युवराज और तीन बेटियों सलोनी, सानिया व महिमा के साथ रहकर राजगीर मिस्त्री का काम करता था। जबकि उसकी पत्नी सोनी नादरगंज स्थित खाने पीने के एक होटल में खाना बनाने का काम करती है। गुरुवार सुबह सोनी अपने काम पर चली गई और घर के ज्यादातर बच्चे बाहर खेलने निकल गए।

इस दौरान सिर्फ सोहनलाल, बेटी महिमा और बेटा युवराज ही घर में थे। तभी दोपहर करीब 11:30 बजे महिमा ने देखा कि उसके पिता सोहनलाल के तेज उल्टियां होने लगी और वह जमीन पर गिरकर बेसुध हो गए। तब महिमा ने बगल में रह रही अपनी दादी प्रेमा को जाकर बताया। इसके बाद पहुंची प्रेमा ने इसकी सूचना सोनी व अन्य परिजनों को दी, बाद में दोपहर करीब 12 बजे पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से आनन फानन सोहनलाल को अचेत अवस्था में सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सोहनलाल की जेब से जहरीले पदार्थ का एक पाउच मिला है और उनके मुंह से काफी तादाद में झाग निकल रहा था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोहनलाल ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात पता चली है। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें