स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलापुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा की गयी मासिक अपराध समीक्षा बैठकजनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट ,पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण।सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिला

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हुलासखेड़ा गांव निवासी मजदूर अमित की पत्नी सीमा (19 वर्ष) का शव शनिवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।

पति का कहना है कि वह परिजनों के साथ खेत पर गया था। घर लौटने पर पत्नी को फंदे से लटका देखा। आनन-फानन उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता मनोज, निवासी पश्चिम परवर थाना बिजनौर, अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।मायके पक्ष के विरोध और हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें