स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हुलासखेड़ा गांव निवासी मजदूर अमित की पत्नी सीमा (19 वर्ष) का शव शनिवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।

पति का कहना है कि वह परिजनों के साथ खेत पर गया था। घर लौटने पर पत्नी को फंदे से लटका देखा। आनन-फानन उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता मनोज, निवासी पश्चिम परवर थाना बिजनौर, अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।मायके पक्ष के विरोध और हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें