पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव में गुरुवार की सुबह फर्राटा पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के राजाखेड़ा गांव में प्रमोद अपनी पत्नी गीता (24) व डेढ साल के मासूम बेटे प्रिंस के साथ रहता था। प्रमोद ने बताया गुरूवार की सुबह वो मजदूरी करने चला गया इस दौरान घर में अकेली पत्नी गीता फर्राटा पंखा चलाने को तार बोर्ड में लगा रही थी। तभी करंट लगने से मौत हो गयी।इस दौरान सास हसना घर पहुंची तो बहू को जमीन पर पड़ा देख चीख पड़ी।

जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पति घर पहुंचा तो पत्नी का शव देख बिलख पड़ा। वहीं सूचना के बाद मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। मायके पक्ष की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया कि पोस्टपार्टम रिपोट में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।