स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

‘मक्कल कावलन’ का ऐलान: बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज की नई फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे के. मणिकंदन

‘मक्कल कावलन’ का ऐलान: बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज की नई फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे के. मणिकंदन

मुंबई: बिरला स्टूडियोज (Birla Studios) और नीलम स्टूडियोज (Neelam Studios) ने अपनी अगली बड़ी तमिल फिल्म ‘मक्कल कावलन (Makkal Kaavalan)’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हाल ही में फिल्म ‘बाइसन कालामादन (Bison Kaalamaadan)’ की शानदार सफलता के बाद दोनों प्रोडक्शन हाउस एक बार फिर साथ आए हैं। नई फिल्म एक दमदार एक्शन-ड्रामा होगी, जिसमें लोकप्रिय अभिनेता के. मणिकंदन (K. Manikandan) पहली बार फुल-फ्लेज्ड एक्शन हीरो के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन और लेखन संतोष कुमार ने किया है। यह उनके करियर की पहली फीचर फिल्म है। ‘मक्कल कावलन’ एक ऐसे साधारण इंसान की कहानी है, जो सम्मान के साथ जीवन जीना चाहता है। लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उसे ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां उसके सामने केवल दो रास्ते बचते हैं—झुक जाना या संघर्ष करना। अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते-लड़ते वह अनजाने में जनता का नेता और रक्षक बन जाता है।

पहली बार एक्शन ड्रामा में दिखेंगे के. मणिकंदन

‘गुड नाइट’, ‘लवर’ और ‘कुडुंबस्थान’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद के. मणिकंदन तमिल सिनेमा के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में गिने जाने लगे हैं। ‘मक्कल कावलन’ उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें वह एक दमदार एक्शन किरदार निभाते दिखाई देंगे।

फिल्म में मणिकंदन के साथ वागई चंद्रशेखर, ए. वेंकटेश, आर.के. विजयमुरुगन, शन्मुगम मुथुसामी, सबुमोन, उन्नी माया, दिव्या श्रीपदा, जेंसन धिवाकर, लल्लू, जेमिनी मणि और रघु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दमदार तकनीकी टीम भी जुड़ी

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी प्रदीपन सेल्वारत्नम, एडिटिंग अरुल मोसेस, प्रोडक्शन डिजाइन पप्पानाडु सी. उदयकुमार, स्टंट डॉन अशोक, साउंड डिजाइन एंथनी जयरूबन, कॉस्ट्यूम डिजाइन सुरेश कुमार और मेकअप रामचंद्रन संभाल रहे हैं। वहीं संगीत की जिम्मेदारी एक बार फिर निवास के. प्रसन्ना को सौंपी गई है, जिन्होंने ‘बाइसन कालामादन’ में भी संगीत दिया था।

निर्माताओं ने क्या कहा?

बिरला स्टूडियोज के सह-निर्माता सुनील चैनानी ने कहा कि ‘बाइसन कालामादन’ की सफलता के बाद ‘मक्कल कावलन’ के साथ साझेदारी का नया अध्याय शुरू करना उनके लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि स्टूडियो हमेशा ऐसे निर्देशकों और कहानियों को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनकी सोच नई और प्रभावशाली हो।

वहीं पा. रंजीत और अदिति आनंद (नीलम स्टूडियोज) ने कहा कि संतोष कुमार तमिल सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली युवा लेखकों और निर्देशकों में से एक हैं। उनका मानना है कि मणिकंदन की दमदार अभिनय क्षमता इस फिल्म को और मजबूत बनाएगी।

मणिकंदन और निर्देशक ने साझा किया अनुभव

के. मणिकंदन ने कहा कि यह फिल्म सांस्कृतिक और सामाजिक संघर्षों पर आधारित एक अनोखी एक्शन ड्रामा है। उन्होंने बताया कि कहानी सुनते ही वे इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तैयार हो गए थे क्योंकि इसकी ईमानदारी और मौलिकता ने उन्हें प्रभावित किया।

निर्देशक संतोष कुमार ने कहा कि ‘मक्कल कावलन’ उनके जीवन के अनुभवों और समाज में देखी गई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म सत्ता व्यवस्था, सामाजिक असमानता और ईमानदारी की कीमत जैसे विषयों को सामने लाती है। उन्होंने कहा कि मणिकंदन इस किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त अभिनेता हैं और उन्हें खुशी है कि बिरला स्टूडियोज और नीलम स्टूडियोज ने उनकी पहली फीचर फिल्म पर भरोसा जताया।

‘मक्कल कावलन’ को एक ऐसी फिल्म माना जा रहा है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ भावनात्मक कहानी और सामाजिक संदेश का मजबूत मेल देखने को मिलेगा। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें