स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

सेनेटरी स्टोर में लगी आग,टला बड़ा हादसा

सेनेटरी स्टोर में लगी आग,टला बड़ा हादसा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सेनेटरी स्टोर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जगरानी अस्पताल के बगल स्थित अवध सेनेटरी शोरूम रिंग रोड, कल्याणपुर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और गुडम्बा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को रवाना किया गया, जबकि एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ टीम को भी अलर्ट पर रखा गया। हालांकि फायर कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी की मदद से करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दुकान से धुआं निकलता देखा गया था और आग तेजी से फैलने लगी थी, जिससे आसपास की दुकानों तक नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई थी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। दुकान के मालिक आदित्य हवेलिया निवासी विश्वास खण्ड गोमतीनगर ने बताया की उनकी अवध सेनेटरी स्टोर के नाम से 10, त्रिमूर्ति ग्राम, रिंग रोड, कल्याणपुर में शोरूम है।

उन्होंने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हो गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि फायर विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वहीं आसपास के दुकानदारों को बिजली उपकरणों और इन्वर्टर के नियमित रखरखाव तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें