स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

महंगाई के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय तक निकाला जुलूस

महंगाई के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय तक निकाला जुलूस

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। अंबेडकर पार्क, मंगल पड़ाव से जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद जुलूस बुद्ध पार्क पहुंचा, जहां महंगाई और पूंजीवादी व्यवस्था का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान ‘तेल महंगा, चीनी महंगी—कैसे चले जनता की जिंदगी’ पर्चे वितरित किए गए। सभा का संचालन प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की उपाध्यक्ष रजनी ने किया। उन्होंने कहा कि आटा, दाल, चावल, खाद्य तेल, सब्जी, दूध, रसोई गैस और परिवहन महंगा होने से मेहनतकश परिवारों का बजट बिगड़ रहा है, जबकि आय उसी अनुपात में नहीं बढ़ी। भोजनमाता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा कुड़ई ने कहा कि कम आय और महंगाई से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। अध्यक्ष बिंदु ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों के पोषण पर पड़ रहा है। महेश, मुकेश, सरिता, गीता काजल और रेखा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पुष्पा, भावना, हीरा, तारा, मलका रानी, मीनाक्षी, शाहिन समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें