स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

महिंद्रा ने नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल लॉन्च किया

महिंद्रा ने नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल लॉन्च किया

मुंबई। भारत की प्रमुख यूटिलिटी व्हीकल निर्माता और 3.5 टन से कम श्रेणी के एलसीवी सेगमेंट की अग्रणी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल लॉन्च करने की घोषणा की।सितंबर 2024 में पहली बार लॉन्च की गई वीरो ने 3.5 टन से कम क्षमता वाले एलसीवी सेगमेंट में इनोवेशन और भरोसेमंद प्रदर्शन का उदाहरण पेश किया है। बेहतरीन माइलेज, शानदार प्रदर्शन और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के संयोजन वाली वीरो ने महिंद्रा के अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की थी। यह भारत का पहला शुरुआत से विकसित किया गया मल्टी-एनर्जी मॉड्यूलर कमर्शियल व्हीकल प्लेटफॉर्म है।नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी को खासतौर पर शहर के भीतर परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इसमें 1.1 टन पेलोड क्षमता के साथ सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 2,900 मिमी (9.5 फीट) लंबा कार्गो डेक दिया गया है। इससे वाहन के कॉम्पैक्ट आकार को बनाए रखते हुए अधिक मात्रा में सामान ले जाना संभव होता है। इसके अलावा, 5.1 मीटर का टर्निंग रेडियस भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी लोडिंग-अनलोडिंग जगहों पर वाहन को आसानी से मोड़ने और चलाने में मदद करता है। वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो 48.5 किलोवाट की पावर और 98 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।एआरएआई द्वारा प्रमाणित 21.4 किमी/किग्रा की ईंधन दक्षता और पेट्रोल+सीएनजी के साथ 450 किमी से अधिक की संयुक्त ड्राइविंग रेंज के साथ नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी को लंबी ऑपरेटिंग रेंज और कम निष्क्रिय समय के लिए तैयार किया गया है।

इस वाहन को एफएमसीजी वितरण, फल एवं सब्जियों के परिवहन, ई-कॉमर्स डिलीवरी, पार्सल एवं कूरियर परिवहन, बाजार में सामान की ढुलाई तथा शहर के भीतर अन्य लॉजिस्टिक्स जरूरतों के लिए लक्षित किया गया है।‘सोच से आगे’ के दर्शन के साथ वीरो में टचस्क्रीन, पावर विंडो, ड्राइवर एयरबैग और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसी सेगमेंट-फर्स्ट सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। इस लॉन्च के साथ महिंद्रा ने सेगमेंट में पहली बार कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं। इनमें 26.03 सेमी की नई टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो और कई भाषाओं में वॉयस कमांड शामिल हैं। वाहन में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है, जो लंबी दूरी की ड्राइविंग के दौरान आराम और सुविधा बढ़ाता है। इसके अलावा, वाहन में अब एलएनटी तकनीक भी उपलब्ध होगी।अपग्रेडेड वीरो डीजल रेंज 8 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगी, जबकि वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी की ग्राहकों के लिए उपलब्धता 20 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें