स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

महिला क्रिकेट को शिखर तक पहुँचाने वाले स्व. मोहम्मद नवाब की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से

महिला क्रिकेट को शिखर तक पहुँचाने वाले स्व. मोहम्मद नवाब की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से
महिला क्रिकेट को शिखर तक पहुँचाने वाले स्व. मोहम्मद नवाब की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला क्रिकेट को नई पहचान और बुलंदियों तक पहुँचाने वाले तथा लखनऊ में क्रिकेट के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले क्रिकेट प्रेमी एवं बेहतरीन आयोजक स्वर्गीय मोहम्मद नवाब साहब की स्मृति में शीश महल क्रिकेट क्लब, लखनऊ द्वारा प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर से किया जा रहा है।प्रतियोगिता का आयोजन लीग-कम-नॉकआउट आधार पर किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का बेहतर अवसर मिलेगा।

आयोजक सचिव शानू काज़मी ने बताया कि मोहम्मद नवाब साहब का लखनऊ के क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हालांकि आज उन्हें विशेष रूप से महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए याद किया जाता है, लेकिन उन्होंने अपने क्रिकेट क्लब के माध्यम से लखनऊ के क्रिकेट को भी बहुत कुछ दिया। क्रिकेट के प्रति उनका प्रेम, समर्पण और उनकी आयोजन क्षमता अपने आप में मिसाल थी।

उन्होंने कहा कि मोहम्मद नवाब साहब के योगदान को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना संभव नहीं है। विशेष रूप से महिला क्रिकेट के लिए उन्होंने जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी उद्देश्य से उनकी स्मृति में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही है, ताकि नई पीढ़ी, बच्चों और युवा खिलाड़ियों को उनके योगदान के बारे में जानकारी मिले और वे उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और बेहतर एवं बड़े स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मोहम्मद नवाब साहब की स्मृतियां हमेशा जीवंत रहें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें