स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

महिला बाइकर को टक्कर मारने के आरोपी को लेकर हुए कई नए खुलासे

महिला बाइकर को टक्कर मारने के आरोपी को लेकर हुए कई नए खुलासे

-नाइट क्लब से निकला था महिला की बाइक में टक्कर का आरोपी बैंसला

-एसआईटी जांच में हुआ खुलासा, आरोपी ने इवेंट में शराब पी, डांस किया

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को कार से टक्कर मारने वाले दोनों आरोपियों कल्याण बैंसला और लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब एक अक्टूबर 2026 को होगी। यह जानकारी आरोपी पक्ष के वकील ललित बिंदल ने दी। वहीं इस सनसनीखेज मामले में एसआईटी की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

एसआईटी जांच में पता चला है कि आरोपी कल्याण बैंसला घटना वाली रात रविवार 13 सितंबर को अपने चचेरे भाई लवनीश और दो अन्य दोस्तों के साथ एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल के द एम्पायर क्लब में गया था। वहां अरेबियन नाइट्स इवेंट चल रहा था। जांच में सामने आया है कि क्लब में शराब परोसी गई और आरोपी ने वहां डांस किया और एंजॉय किया। जांच के मुताबिक सुबह 06:04 बजे तक बैंसला और उसके साथी क्लब में मौजूद रहे और उसके बाद बाहर निकले। क्लब से निकलते ही कल्याण बैंसला ने मारुति सियाज कार की स्टीयरिंग संभाली, जबकि बगल की पैसेंजर सीट पर उसका भाई लवनीश बैठा था।

एसआईटी को पता चला है कि गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-53 मेट्रो स्टेशन के पास पहली बार आरोपियों की मुलाकात महिला बाइकर सिया और उसके दोस्तों से हुई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने सिया पर फब्तियां कसीं और रुकने का इशारा किया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कल्याण बैंसला के साथ बैठे लवनीश ने कल्याण को महिला बाइकर का पीछा करने के लिए उकसाया था। इसके बाद करीब दो किलोमीटर तक बाइक का पीछा किया गया। सुबह करीब सात बजे कार सवार युवकों ने सिया की स्पोट्र्स बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

एसआईटी की ओर से एम्पायर क्लब की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। कार की ट्रैकिंग और मोबाइल लोकेशन की जांच हो रही है। क्लब कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई है। एम्पायर क्लब के पार्टनर सत्या ने बताया कि उनके पास सुबह सात बजे तक क्लब खोलने का लाइसेंस है। आरोपी सुबह 06:04 बजे निकल गए थे और 06:15 पर क्लब बंद कर दिया गया था। पुलिस ने जो भी डॉक्यूमेंट्स और सीसीटीवी फुटेज मांगे, जो दे दिए गए हैं।
——————————————————

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें