स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

मड़ियाव पुलिस ने नाबालिग को भगाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

मड़ियाव पुलिस ने नाबालिग को भगाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियाव पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद कासिफ खान (22) के रूप में हुई है। पुलिस इससे पहले ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर चुकी थी।मड़ियांव थाना प्रभारी के अनुसार यह मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर घर से भगा लिया गया है और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायत के आधार पर मड़ियाव थाने में मोहम्मद कासिफ खान पुत्र जलाल अहमद, निवासी प्रेमनगर ककौली, लखनऊ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस टीम नौबस्ता चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रामलीला मैदान के पीछे खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से आरोपी मोहम्मद कासिफ खान को जो  पेशे से राजगीर मिस्त्री है को गिरफ्तार कर लिया।

मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानन्द मिश्रा का कहना है कि आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों और थानों से जुटाई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र, उपनिरीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें