स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएमफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएम

गोसाईगंज में हुई लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

गोसाईगंज में हुई लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सर्विलांस सेल और थाना गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आठ दिन पहले हुई लूट की घटना का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.50 लाख रुपए नगद, लूट के पैसों से खरीदे गए आईफोन और एंड्रॉयड मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। थाना गोसाईगंज के महुरा निवासी राहुल कुमार पुत्र काशीराम ने गत आठ अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि गत छह अगस्त की शाम वह जनसेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। महुरा खुर्द के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर डंडे से हमला किया और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में नगदी के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और डीएल भी था।

इस संबंध में गोसाईगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। घटना के खुलासे के लिए डीसीपी ने पांच टीमें गठित की थीं। सर्विलांस सेल ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए और टीमों ने करीब 150-200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी आधार पर गत 14 अगस्त की रात पुलिस ने अरुण कुमार उर्फ गोल्डी व शिवा निवासीगण पद्मिनीखेड़ा, थाना मोहनलालगंज चंचल यादव उर्फ लाला निवासी सरायजोगा, थाना सोहरामऊ, उन्नाव व शुभम रावत निवासी औलाद अली का पुरवा थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शुभम को पता था कि राहुल रात में जनसेवा केंद्र का भारी कैश लेकर अकेले घर जाता है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने रेकी कर लूट की योजना बनाई।

वारदात वाले दिन शुभम ने सूचना दी और बाकी तीनों ने सड़क पर घात लगाकर राहुल पर हमला कर दिया। लूटे गए पैसों से उन्होंने मोबाइल खरीदे और होटलों में पार्टी की। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद 1.5 लाख रुपए, एक आईफोन 12 प्रो, एक ओप्पो, वादी के कागजात और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शिवा का एक आपराधिक इतिहास भी है। उस पर थाना मोहनलालगंज में एक मुकदमा पहले से भी दर्ज है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें