स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

50 हजार का इनामी शराब तस्कर हरियाणा से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी शराब तस्कर हरियाणा से गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के सदस्य व प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी अभियुक्त अजय जैन को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 2,060 रुपए नकद बरामद किया। एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक फील्ड इकाई प्रयागराज शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में अभियुक्त अजय जैन ने अपने सहयोगियों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब को गत्तों में रखे सड़े अंडों की आड़ में ट्रक से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार और झारखंड भेजने का प्रयास किया था।

जहां एसटीएफ ने प्रयागराज में इस ट्रक को पकड़ लिया था। साथ ही मामले में थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अभियुक्त अजय फरार चल रहा था। इसके आलावा मुकदमे में उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

इसी क्रम में एसटीएफ ने शुक्रवार को एनएच-44 चण्डीगढ़ दिल्ली हाईवे इन्डस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना एचएसआईडीसी बडी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा से अभियुक्त अजय जैन को गिरफ्तार किया। जहां पूछताछ में अभियुक्त अजय जैन ने बताया कि वह अपने सहयोगी नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह और अन्य साथियों के साथ मिलकर कई वर्षों से विभिन्न राज्यों में अवैध शराब की तस्करी करता था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें