स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवारजातीय खेमों में बंटा भारत नहीं, चाहिए एक भारत-श्रेष्ठ भारत: योगी आदित्यनाथरुद्रनाथ ट्रैक रूट पर वन्यजीव सप्ताह के तहत जागरूकता रैली, प्लास्टिक कचरा भी किया एकत्रभदोही को ₹1,340 करोड़ की सौगात, 112 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास; योगी करेंगे इंडिया कारपेट एक्सपो का शुभारंभदून में आधी रात पुलिस का ‘नाइट स्ट्राइक’भारत-नेपाल सीमा पर धामी सरकार का बड़ा संदेश, बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक; विकास और कनेक्टिविटी पर जोरदिवाली से पहले यूपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! बोनस और DA बढ़ाने की तैयारी, जुलाई से मिलेगा लाभअखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर संजय निषाद का तंज, बोले- ‘देर से ही सही, अयोध्या आ तो रहे हैं’UP Home Guard Result 2026: 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी, 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदनगोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भिड़े सपा नेता, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप; अखिलेश यादव तक पहुंचेगा मामलाउत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवारजातीय खेमों में बंटा भारत नहीं, चाहिए एक भारत-श्रेष्ठ भारत: योगी आदित्यनाथरुद्रनाथ ट्रैक रूट पर वन्यजीव सप्ताह के तहत जागरूकता रैली, प्लास्टिक कचरा भी किया एकत्रभदोही को ₹1,340 करोड़ की सौगात, 112 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास; योगी करेंगे इंडिया कारपेट एक्सपो का शुभारंभदून में आधी रात पुलिस का ‘नाइट स्ट्राइक’भारत-नेपाल सीमा पर धामी सरकार का बड़ा संदेश, बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक; विकास और कनेक्टिविटी पर जोरदिवाली से पहले यूपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! बोनस और DA बढ़ाने की तैयारी, जुलाई से मिलेगा लाभअखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर संजय निषाद का तंज, बोले- ‘देर से ही सही, अयोध्या आ तो रहे हैं’UP Home Guard Result 2026: 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी, 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदनगोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भिड़े सपा नेता, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप; अखिलेश यादव तक पहुंचेगा मामला

लखनऊ बैडमिंटन: अदिति और लोक्षिता बनीं अंडर-11 युगल चैंपियन

मेगन, अर्णवी, सार्थक, प्रशस्ति व तेजस भी किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के दो वर्गो के फाइनल में पहुंचे

लखनऊ बैडमिंटन: अदिति और लोक्षिता बनीं अंडर-11 युगल चैंपियन
लखनऊ बैडमिंटन: अदिति और लोक्षिता बनीं अंडर-11 युगल चैंपियन

लखनऊ । अदिति झा व लोक्षिता यादव ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए बालिका अंडर-11 युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। अदिति व लोक्षिता की जोड़ी ने इस वर्ग के फाइनल में अन्विका व कशिका खन्ना को 11-15, 16-14, 15-11 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप में शनिवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।अदिति ने बालिका अंडर-11 एकल के फाइनल में भी जगह बनाई। वहीं मेगन प्रकाश ने बालिका अंडर-17 व अंडर-15 एकल के फाइनल में प्रवेश किया। अर्णवी पाठक, सार्थक यादव, प्रशस्ति शर्मा, तेजस प्रताप सिंह ने भी दो वर्गो के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

बालिका अंडर-17 एकल के सेमीफाइनल में मेगन प्रकाश ने अपराजिता घोषाल को 15-9, 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मे अर्णवी पाठक ने सारा अली को 15-8, 15-11 से शिकस्त दी।मेगन ने फिर बालिका अंडर-15 एकल के सेमीफाइनल में ऋद्धि दुबे को 15-9, 16-18, 15-12 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अर्णवी पाठक ने सारा अली को 12-15, 15-4, 15-3 से हराकर खिताबी मुकाबलें में प्रवेश किया।

बालिका अंडर-11 एकल के सेमीफाइनल में अदिति झा ने अन्विका को 15-13, 15-8 से हराया जबकि किमाया सिंह ने लोक्षिता यादव को 15-6, 15-8 से शिकस्त दी।बालक अंडर-11 एकल में अभिजय सिंह ने लक्षित यादव को 15-5, 15-8 से और तेजस प्रताप सिंह ने सिद्धार्थ मेहरोत्रा को 15-10, 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।बालक अंडर-17 एकल के सेमीफाइनल में तथास्तु राय ने लोनिबॉन पावे का 15-13, 9-15, 15-8 से और सार्थक यादव ने प्रज्जवल पाठक को 15-12, 15-10 से हराकर खिताबी भिड़ंत तय की।

बालक अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में सृजन यादव ने अधिराज दास को 16-14, 15-12 से हराया जबकि अक्षत शुक्ला ने शिवांश सक्सेना को 15-2, 15-10 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।बालिका अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में प्रशस्ति शर्मा ने एकांशी सिंह को 15-13, 15-8 से और सान्वी कुमार ने अभिसारिका सिंह को 15-11, 15-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।बालक अंडर-15 एकल में सार्थक यादव ने प्रीत राज को 15-13, 10-15, 21-20 से और जैसन आनंद ने आश्वत मिश्रा को 15-12, 15-10 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।बालिका अंडर-13 युगल के सेमीफाइनल में अंबिका झा व एकांशी सिंह ने आद्घा व आराध्या को 15-6, 15-2 से जबकि अनायिका व प्रशस्ति शर्मा ने अभिसारिका सिंह व रिधिमा अग्रवाल को 15-6, 15-13 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें