स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

कूह स्पोर्ट्स क्लब का प्रथम मातृभूमि प्राइज मनी की ट्रॉफी पर कब्जा

कूह स्पोर्ट्स क्लब का प्रथम मातृभूमि प्राइज मनी की ट्रॉफी पर कब्जा

लखनऊ (पॉयनियर खेल संवाददाता)। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के तहत डीजीआई ग्राउंड पर खेले गए प्रथम मातृभूमि प्राइज मनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कूह स्पोर्ट्स क्लब ने ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

मैच में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसमें सागर शर्मा ने महज 59 गेंदों पर 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 118 रनों की शतकीय पारी खेली। कूह स्पोर्ट्स की ओर से निशांत तोमर और अनिकेत सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि शाहिद अंसारी को एक विकेट मिला।

जवाब में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूह स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने आदित्य प्रताप सिंह की 42 गेंदों पर खेली गई 82 रनों की कप्तानी पारी और अंश मिश्रा की 35 गेंदों पर खेली गई नाबाद 84 रनों की तूफानी पारी की बदौलत केवल 17.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए और शानदार जीत के साथ चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ध्रुव एकेडमी की ओर से जयंत ने दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए आदित्य प्रताप सिंह को  ‘मैन ऑफ द मैच वहीं सागर शर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें