स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

जूनियर नेशनल स्विमिंग में कृष्णा यादव का जलवा, 50 मीटर बटरफ्लाई में जीता सोना

जूनियर नेशनल स्विमिंग में कृष्णा यादव का जलवा, 50 मीटर बटरफ्लाई में जीता सोना

लखनऊ। 52वीं जूनियर नेशनल स्विमिंग चैम्पियनशिप के पहले दिन उत्तर प्रदेश के तैराक कृष्णा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा ने 00:25.48 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।

स्पर्धा में मणिपुर के लैतोंजम लालचेनबा ने 00:25.73 सेकंड के समय के साथ रजत पदक, जबकि तमिलनाडु के रोनाल रेटनम ई.जे. ने 00:25.78 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

कृष्णा यादव ने पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया था। उन्होंने तैराकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल में कोच निशित दीक्षित से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बैंगलोर स्थित स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्लेनमार्क अकादमी में राष्ट्रीय कोच पार्थ मजूमदार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में यह अकादमी दिल्ली में स्थानांतरित हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रताप सिंह ने कृष्णा यादव की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कृष्णा ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की क्षमता और श्रेष्ठता का प्रमाण है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें