स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

चाकू हमला मामले का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चाकू हमला मामले का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जोन उत्तरी के थाना मड़ियांव पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टूटा हुआ चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार,रविवार को पीड़ित ओमप्रकाश पुत्र नन्हा पाल, निवासी भरत नगर थाना मड़ियांव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके पुत्र सौरभ पाल पर विवाद के दौरान चाकू से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में थाना मड़ियांव में मुकदमा दर्ज किया गया।

सोमवार को थाना मड़ियांव पुलिस टीम चौकी क्षेत्र नौबस्ता में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गायत्रीनगर में बाबा की गुमटी के पास चाकू मारने वाला युवक मड़ियांव पुल के नीचे शौचालय के पास पिलर के किनारे खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके से अभियुक्त को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम प्रांशु शुक्ला (23) उर्फ सूरज उर्फ नाटू, पुत्र रामबाबू शुक्ला, निवासी पतौंजा थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर मूल मुबारकपुर थाना सैरपुर, लखनऊ। तलाशी में उसके पास से घटना से संबंधित एक अदद टूटा हुआ चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जनपदों व थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें